लखनऊ हवाई अड्डे पर 2 युवक गिरफ्तार
अब्दुल और अरशद नाम के युवकों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे सऊदी अरब एयरलाइंस की उड़ान से दुबई जाने की फिराक में थे। दोनों क्रमश: महाराजगंज और जौनपुर जिलों के रहने वाले हैं।
सरोजनीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों की उम्र 17 व 18 वर्ष है, लेकिन इन्होंने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर उनमें अपनी उम्र 27 साल अंकित करवा रखी थी।
उन्होंने कहा कि जैसे ही दोनों विमान पर बैठने के लिए जाने लगे हवाई अड्डे पर जांच अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों से स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications