'भगवा आतंकवाद' को कांग्रेस का संरक्षण : राजद
राजद के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री शकील अहमद खान ने कांग्रेस पर भगवा आतंकवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
पटना में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री पी़ चिदंबरम के बुधवार को दिल्ली में पुलिस प्रमुखों की बैठक में 'भगवा आतंकवाद' के संबंध में दिये गये बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिये ना कि केवल बयान देकर ऐसे मामलों को ठंडे बस्ते में डाल देना चाहिए।
राजद नेता ने आरोप लगाया कि देश में हुई विभिन्न आतंकवादी घटनाओं में 'भगवा आतंकवाद' के संकेत मिलने के बाद भी सरकार इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि सरकार उसे संरक्षण दे रही है।
उन्होंने कई मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं में भगवा आतंकवाद की संलिप्तता उजागर हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications