आपदाओं के साथ तबादलों से पूरे माह जूझते रहे निशंक
उत्तराखंड सरकार द्वारा सिर्फ अगस्त महीने में सर्वोच्च पदों पर बैठे भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और राज्य सेवा आयोग (पीसीएस) के अधिकारियों से लेकर निचले स्तर तक के कर्मचारियों के भी तबादले हुए है। सरकार ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में तैनात 681 शिक्षकों का तबादला किया है।
अधिकारिक सूचना के अनुसार इनमें 369 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक हैं तो 312 प्राथमिक स्तर के शिक्षक हैं। सभी शिक्षकों को अगले माह की 30 तारीख तक अपनी नई तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना है। शिक्षकों के तबादलें के लिए लम्बे समय से शिक्षक संघ का भी दबाव था ।
सनद रहे कि अगस्त माह में राज्य के पुलिस प्रमुख सहित शासन स्तर पर सूबे में कई अधिकारियों के तबादले और विभागों में भारी फेरबदल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications