मप्र में 198 जूनियर डाक्टरों का पंजीयन निरस्त करने का नोटिस
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के लिए एमबीबीएस व स्नातकोत्तर चिकित्सकों से अनुबंध कराया था। अभी तक 198 ऐसे चिकित्सक हैं जिन्होंने अनुबंध का पालन नहीं किया है और वे ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने नहीं पहुंचे।
इसके परिणामस्वरूप सरकार ने इन चिकित्सकों को पंजीयन निरस्त करने का नोटिस जारी किया है। जिन चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए है उनमें 48 एमबीबीएस व 150 स्नातकोत्तर चिकित्सक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications