गडकरी ने विधायकों को दी नसीहत
विधायकों के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन करते हुए गडकरी ने कहा, "विधायकों को अपनी कमियां व कमजोरियां चिह्न्ति कर दूसरों से रिश्ते जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि रिश्ते जितने मजबूत होंगे हमारी राजनीतिक ताकत उतनी ही बढ़ेगी। सत्ता हमें गरीबों के आंसू पोंछने के लिए मिली है और इस सत्ता का उपयोग हमें सामाजिक बदलाव लाने के लिए करना होगा।"
गडकरी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने शिवराज सिंह चौहान को दोबारा सत्ता की कमान सौंपी है। जनता की आकांक्षा को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। इतना ही नहीं एक एक विधायक को मिशन के तौर पर काम करना है ताकि भाजपा के वोट प्रतिशत में 10 फीसदी का इजाफा हो। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा सहित अनेक नेता मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications