हिमाचल में टेक्सटाइल पार्क स्थापित होगा
उद्योग मंत्री किशन कपूर ने गुरुवार को आईएएनएस सेबातचीत में कहा, "मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अम्बा तहसील में 28 अगस्त को टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास करेंगे।"
उन्होंने बताया कि एक निजी कंपनी 'हिमाचल टेक्सटाइल पार्क लिमिटेड' पंजाब से लगे ऊना जिले में इसे विकसित करेगी।
लुधियाना की दो कंपनियां 'जिंदल मेडिको लिमिटेड' और 'जिंदल स्पेसिययलिटि टेक्सटाइल लिमिटेड' भी इसके लिए 204 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।
कपूर ने कहा, "जिंदल समूह अगले साल से उत्पादन शुरू कर देगी।"
उन्होंने बताया कि 10 अन्य कॉरपोरेट घरानों ने इस परियोजना के तहत अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए इच्छा जाहिर की है। इससे तकरीबन 2,200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications