पाकिस्तान को कश्मीर के इलाके लौटाने को कहा जाए : फारूक
लोकसभा में तनावग्रस्त कश्मीर घाटी पर चली बहस में भाग लेते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें ताज्जुब है कि किसी भी सांसद ने पाकिस्तान तथा चीन के नियंत्रण वाले जम्मू एवं कश्मीर के हिस्सों का जिक्र नहीं किया।
उन्होंने कहा, "आज मुझे ताज्जुब हो रहा है कि किसी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बारे में बात नहीं की, जिसे वह आजाद कश्मीर कहता है। किसी ने गिलगित बलतिस्तान और स्कार्दू के उत्तरी इलाकों की चर्चा नहीं की तथा किसी ने भी पाकिस्तान द्वारा चीन को दिए गए हिस्से पर बात नहीं की।"
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यही वक्त है कि पाकिस्तान से 'एक स्वर में' कहा जाए कि उसके द्वारा कब्जाए गए तथा चीन को दिए गए कश्मीर के हिस्से हमें लौटा दे।
जम्मू एवं कश्मीर की स्वायत्तता बहाल करने की पुरजोर करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर को यदि भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखना है तो "आपकों हमारे लिए अपने दिलों के दरवाजे खोलने पड़ेंगे।"
उन्होंने कहा, "कश्मीर जबदरदस्ती भारत का हिस्सा नहीं बना। उसने गांधी और नेहरु के भारत का हिस्सा बनना स्वीकार किया। लेकिन आज मुझे दुख है कि जब हम आपके लिए अपने दिल खोलते हैं तो, आप हमें पहचानते तक नहीं हैं। हमारे दिल के हर कोने में भारत बसा है।"
अब्दुल्ला ने कहा, "आपको कश्मीरियों का दिल जीतना होगा। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वे न तो नौकरी चाहते हैं और न पैसे। उन्हें न्याय चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications