अफगानिस्तान में बाढ़ से 21 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रांतीय गर्वनर के एक प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुल जई ने गुरुवार को बताया कि बाढ़ से सबसे अधिक पूर्वी नांगरहर प्रांत प्रभावित है। बुधवार रात से शुरू हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में आने से 19 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से आठ लोग जख्मी हो गए हैं, जबकि दर्जनों लापता हैं।
राजधानी काबुल में भी बुधवार रात बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घर बरबाद हो गए।
बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों ने मदद न मुहैया कराने के लिए सरकार पर आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications