ज्ञानेश्वरी रेल हादसे में फिर 2 नक्सली गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अपराध शाखा (एससीबी) के पुलिस अधीक्षक अरुण बोथरा ने बताया, "जिले के झारग्राम उपमंडल के इंद्राबोनी इलाके से दयामोय महतो और राम मुदी गिरफ्तार किए गए।"
झारग्राम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सीबीआई के अधिकारियों ने जनजातीय संगठन पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण कमेटी (पीसीएपीए) के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार किया।"
बोथरा ने कहा, "सीबीआई के द्वारा रेल हादसा मामले में घोषित वांछितों की सूची में दयामॉय और राम का नाम नहीं था। इस मामले में गिरफ्तार अन्य लोगों से पूछताछ में इनके भी शामिल होने की जानकारी मिली थी।"
अधिकारी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के साथ ही रेल हादसा मामले में गिरफ्तार किए जाने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications