मुजफ्फरनगर में गंगा उफान पर
बाढ़ की वजह से कई एकड़ में खड़ी फसले बर्बाद हो चुकी वहीं इलाके के सात गांवों के लोग पलायन कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। यहां से गुजरने वाली गंगा और सलोनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दोनों नदियों में पानी अधिक होने से आस पास के कई गांव डूब चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक कोई भी प्रशासिनक अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुचा है। उत्तराखंड से गंगा नहर में छोड़े गए पानी और भारी बारिश से गंगा का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है।
गंगा और सोनाली नदी के आस पास के कई किलोमीटर इलाके जलमग्न हो गए हैं। वही गंगा से सोनाली नदी में पानी का आना बरकरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications