भारत में ब्लैकबेरी फोन की बिक्री घटी

ब्लैकबेरी फोन विक्रेताओं का कहना है कि ग्राहक फिलहाल यह फोन खरीदना नहीं चाहते क्योंकि वे 31 अगस्त के बाद इस फोन की सेवाएं जारी रहने के संबंध में आशंकित हैं।

दिल्ली के पंजाबी बाग में ब्लैकबेरी फोन डीलर जतिन शर्मा ने कहा, "ब्लैकबेरी को लोग इसकी विशेष सेवाओं के कारण पसंद करते हैं जब यह सेवाएं ही नहीं रहेंगी तो ग्राहक ज्यादा पैसे में फोन क्यों खरीदेंगे।"

उन्होंने कहा कि ब्लैकबेरी फोन की बिक्री सरकार द्वारा समय सीमा निर्धारित किए जाने के बाद 50 प्रतिशत घट गई है।

शर्मा ने कहा कि पहले हम एक सप्ताह में 10 फोन बेच लेते थे लेकिन अब सप्ताह में 3-4 फोन बेचना भी मुश्किल हो रहा है।

एनालिसिस मेसन के प्रमुख और दूरसंचार विशेषज्ञ कुणाल बजाज का कहना है कि सरकार आरआईएम की किसी सेवा पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी क्योंकि कंपनी इस मामले पर जरूरी कार्रवाई कर रही है।

बजाज ने कहा, "बिक्री में यह कमी तात्कालिक है और मीडिया में आई खबरों के कारण है। ग्राहकों को इससे चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे उनकी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+