कश्मीरियों की विरक्ति दूर करे सरकार : भाकपा
भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्ता ने लोकसभा में कहा, "इससे सीख लेनी चाहिए कि 50 से 60 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,800 लोग घायल हो गए हैं (तनावग्रस्त कश्मीर घाटी में पिछले दो माह के भीतर)।"
कश्मीर में जारी हिंसा पर लोकसभा में विशेष बहस में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि वहां 'गतिरोध खत्म कर सामान्य जीवन' बहाल किया जाए।
उन्होंने कहा, "गहरे दुख की बात है कि कश्मीर के लोगों की बड़ी तादाद विरक्ति महसूस कर रही है।"
भाकपा नेता ने कहा कि शिकायतों का उचित आधार है तथा ये उचित शिकायतें उन लोगों की ओर से हैं जिनमें गैर-दोस्ताना भाव पैदा हुआ है। यदि शिकायतें उचित नहीं रहेंगी तो वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों और सरकार के बीच 'फासला बढ़' रहा है तथा लोग 'भारतीय लोकतंत्र के अधीन रहने को दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी' मान रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications