राष्ट्रमंडल खेल : शनिवार को आएगा रहमान का 'खेलगीत'
'ओ यारो, इंडिया बुला लिया' बोलों से युक्त यह खेलगीत रहमान की आवाज से सजा है। आयोजन समिति की विज्ञप्ति के मुताबिक रहमान शनिवार को इसे गाकर सुनाएंगे।
इस गीत को पिछले महीने ही जारी किया जाना था लेकिन मंत्रियों के समूह ने इस महीने हुई बैठक में रहमान से इसमें कुछ बदलाव करने को कहा। रहमान ने इसके लिए 10 दिनों का समय मांगा था।
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर के बीच होना है और रहमान का यह गीत इस आयोजन के लिए दुनिया भर के लोगों को भारत आने के लिए आकर्षित करने का प्रयास करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications