चिदंबरम के बयान से हिंदूवादी संगठन नाराज
बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्रदीप गौर का कहना है कि कांग्रेस की मिशनरी मानसिकता का सिर्फ हिंदूवादी संगठन ही विरोध कर रहे हैं और इसी से परेशान होकर कांग्रेस के नेता 'भगवा आतंकवाद' को देश की नई चुनौती करार देने लगे हैं। कांग्रेस को देश से ज्यादा वोट की चिंता है और बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों का वोट पाने के लिए बेहूदा बयानबाजी कर रहे हैं।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख अजय माहेश्वरी ने चिदम्बरम के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में मुस्लिम आतंकवाद पनप रहा है और हमारे देश के नेता अल्पसंख्यकों को खुश कर वोट पाने के लिए राष्ट्रभक्तों को आतंकवाद की संज्ञा देने में लगे है। आतंकी गतिविधियों में शामिल कुछ लोगों के नाम हिंदू होने पर सभी को आतंकवाद से जोड़ने की प्रवृत्ति अफसोसजनक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications