संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु परीक्षणों पर रोक की मांग की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सभी देशों से परमाणु परीक्षणों पर रोक लगाने की यह मांग की। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में परमाणु निशस्त्रीकरण के विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मून के विशेष प्रतिनिधि मिरोस्लेव जेंका ने यह बात कही।

इस महीने की शुरुआत में मून ने सीटीबीटी को वर्ष 2012 तक लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

इस मांग का समर्थन करते हुए रूस के कजाकिस्तान में रूस के राजदूत मिखाइल बोस्चार्निकोव ने कहा, "संधि को लागू करने से पहले परमाणु परीक्षणों पर रोक लगाना जरूरी है।"

वर्ष 1996 में सीटीबीटी पर 165 देशों ने हस्ताक्षर किए थे लेकिन अभी तक रूस, ब्रिटेन और फ्रांस सहित केवल 91 देशों ने इसे मंजूरी दी है।

यह संधि तब तक लागू नहीं हो सकती जब तक बाकी 44 परमाणु प्रौद्योगिकी प्राप्त देश इसकी मंजूरी नहीं देते। भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+