वोल्वो को आय में 25-30 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद
ऑटोमोबाइल्स सम्मेलन के दौरान वोल्वो बसेज के कार्यकारी निदेशक आकाश पासी ने कहा, "हमने पहले भी निजी बसों की अच्छी बिक्री का दौर देखा है जो अब वापस आ रहा है। हमें उम्मीद है कि इससे हमारी आय में 25-30 प्रतिशत की वृद्धि होगी।"
पासी ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल 535 बसें बेची थीं जिनमें से 80 फीसदी सार्वजनिक क्षेत्र के परिवहन के लिए बेची गईं।
उन्होंने कहा, "इस साल हमें 550-600 बसें बिकने की उम्मीद है। इनमें से 70 प्रतिशत बिक्री निजी क्षेत्र को बेची जाने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications