Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय सड़कों पर फिर दौड़ेगा 'वेस्पा' स्कूटर

पियाजियो व्हीकल्स की भारतीय शाखा के अध्यक्ष रवि चोपड़ा ने कहा, "हम देश में वेस्पा स्कूटर के निर्माण के लिए तीन करोड़ यूरो की लागत से एक निर्माण इकाई स्थापित करेंगे।"

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मेन्यूफेक्चर्स (एसआईएएम) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान चोपड़ा ने कहा, "हम 2011 के अंत तक वेस्पा स्कूटर बाजार में उतारेंगे।"

वेस्पा स्कूटर 1952 में बनी सुपरहिट फिल्म 'रोमन हॉलीडे' से प्रसिद्ध हुआ था। इस फिल्म में अभिनेता जार्ज पेक्स ने वेस्पा स्कूटर से रोम की यात्रा की थी।

भारत में यह स्कूटर करीब 20 साल तक काफी लोकप्रिय रहा। इंदिरा गांधी सरकार ने 1971 में इसके लायसेंस के नवीनीकरण से इंकार कर दिया था। इस फैसले के बाद ही बजाज ने अपना स्कूटर 'चेतक' बाजार में उतारा था।

इसके बाद इटली की इस कंपनी ने भारतीय बाजार में 1983 में दोबारा प्रवेश किया। तब इसने एलएमएल समूह के साथ समझौता किया लेकिन बाद में एलएमएल से विवाद होने के कारण इसे वापस लौटना पड़ा।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि वह अपनी निर्माण इकाई महाराष्ट्र के बारामती में लगाएगी। इस इकाई की उत्पादन क्षमता 1,50,000 वाहन प्रतिवर्ष होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+