साफ-सफाई को लेकर अभियान चलाएगा यूनिसेफ
यूनिसेफ की राज्य प्रतिनिधि तान्या गोल्डनर ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि देश में बच्चों की मौत का आंकड़ा दर्दनाक है। हर रोज 5,000 बच्चे काल के गाल में समा जाते हैं। इनमें से 690 की मौत केवल डायरिया से होती है। इन मौतों पर साफ-सफाई से काबू पाया जा सकता हैं। इतना ही नहीं डायरिया से होने वाली मौतों के आंकड़े को आधा भी किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जन जागृति अभियान के दौरान शौैचालय साफ रखने और हाथ धोने से होने वाले फायदों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही साफ-सफाई स्वभाव का हिस्सा बने। इसकी भी कोशिश की जाएगी।
इस मौके पर पर्यावरण विशेषज्ञ ग्रेगर वैन मैडोजा ने कहा कि साफ-सफाई और हाथ धोना एक वैज्ञानिक मामला है। बीमारी से बचना है तो हाथों की सफाई आवश्यक है। 'ग्लोबल हैंड वाश्िंाग डे' मनाने का उद्देश्य लोगों को हाथ धोने से होने वाले फायदों से अवगत कराना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications