विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देंगे भारत-अमेरिका
विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में जोन्स ने कहा, "विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च स्तर पर महिलाओं की संख्या काफी कम है।"
भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और नीतिगत सहयोग में वृद्धि के चलते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ा है।
दिल्ली में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने कहा, "विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच आपसी सहयोग दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।"
रोमर ने कहा, "दोनों देशों के मिलकर काम करने से महिला सशक्तिकरण और विज्ञान के क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।"
उन्होंने कहा, "विज्ञान की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं की भागीदारी की जरूरत है। जब महिलाएं दुनिया को बेहतर बनाती हैं तभी यह बेहतर बनती है। यही बात विज्ञान पर भी लागू होती है।"
एक दिन की इस कार्यशाला में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव टी. रामासामी और बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ भी शामिल हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications