राष्ट्रपति करेंगी मदर टेरेसा जन्मशती समारोहों का शुभारंभ
समारोहों की आयोजन समिति के समन्वयक फादर बाबू जोजफ ने आईएएनएस से कहा कि 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' (मदर टेरेसा द्वारा स्थापित संस्था) की सुपीरियर जनरल सिस्टर प्रेमा, विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि और राजनेता यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एस. थोराट शुक्रवार को मदर टेरेसा पर आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में संदेश देंगे। अल्बानिया में जन्मीं मदर टेरेसा ने कोलकाता में कुष्ठ रोग पीड़ितों, गरीबों और निराश्रितों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
संगोष्ठी में पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला और मदर टेरेसा के जीवनी लेखक, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति पी.के. अब्दुल अजीज और दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज के प्राचार्य वाल्सन थम्पू भी वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।
मदर टेरेसा के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका का यहां सेंट कोलंबा स्कूल में शुक्रवार और रविवार शाम मंचन होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी शुक्रवार को इस नृत्य नाटिका का शुभारंभ करेंगी। मुंबई संगीत अभिनय अकादमी इसे प्रस्तुत कर रही है। कृषि राज्य मंत्री के.वी. थॉमस रविवार के समारोह में मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर यहां इंडिया हेबिटेट सेंटर में मदर टेरेसा के जीवन और कार्यो पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रख्यात छायाचित्र पत्रकार रघु राय ने इस प्रदर्शनी की परिकल्पना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications