क्षमता विस्तार के लिए निवेश करेगी टीवीएस
टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने कहा, "बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम अपनी उत्पादन क्षमता 21 लाख वाहनों से बढ़ाकर 28 लाख वाहन कर रहे हैं। इसके लिए हम अप्रैल 2011 तक 200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।"
कंपनी को उम्मीद है कि वह इस साल घरेलू बाजार में 18 लाख दोपहिया वाहन बेचेगी और 2.5 लाख दोपहिया वाहनों का निर्यात करेगी। इसके अलावा कंपनी 50,000 तिपहिया वाहन बेचेगी।
महंगाई के दबाव और विकास पर इसके असर के बारे में श्रीनिवासन ने कहा कि महंगाई समस्या बनी हुई है लेकिन इसका बहुत ज्यादा असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र की विकास दर उम्मीद से कहीं ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications