बिहार में ट्रांसपोर्टर हड़ताल, यात्री परेशान
राज्य में इस हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव माल ढुलाई पर देखा जा रहा है, क्योंकि इस हड़ताल के कारण ट्रकों का परिचालन लगभग ठप्प है। पटना से बाहर जाने वाली अधिकांश बसें भी रुक गई हैं, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीएमटीएफ के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह का दावा है कि इस बेमियादी हड़ताल के कारण ट्रकों और बसों का परिचालन बाधित है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग द्वारा जारी 'डैमेज टू पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट, 1984' के विरोध में फेडरेशन के बैनर तले कई ट्रांसपोर्टर मंगलवार की रात से हड़ताल पर चले गए थे। बीएमटीएफ का आरोप है कि इस कानून के तहत अब तक 75 से ज्यादा चालकों को जेल भेज दिया गया है और इतने ही मालिकों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। फेडरेशन ने तत्काल इस कानून को वापस लेने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications