शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 47, निफ्टी 16 अंक बढ़ा (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,261.06 अंक का उच्च और 18,159.13 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 5,486.55 अंक के उच्च और 5,454.70 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 6.90 अंक (-0.09 प्रतिशत) गिरकर 7,707.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 7.90 अंक (0.08 प्रतिशत) बढ़कर 9,767.71 अंक पर बंद हुआ।
तेल एवं गैस (-0.61 प्रतिशत), रियल्टी (-0.50 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-0.43 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (-0.04 प्रतिशत) सूचकांक बीएसई पर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। धातु और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी गिरावट दर्ज की गई।
एफएमसीजी (1.16 प्रतिशत), ऊर्जा (0.89 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुएं (0.66 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बैंकिंग और ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई।
एनटीपीसी (2.22 प्रतिशत), डीएलएफ (2.14 प्रतिशत) और आईटीसी (1.68 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। एसबीआई (1.47 प्रतिशत), एचडीएफसी (1.30 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (1.28 प्रतिशत) में भी तेजी दर्ज की गई है।
रिलायंस कम्युनिकेशन (-2.35 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-1.23 प्रतिशत) और आरआईएल (-1.18 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। हिंदुस्तान यूनीलीवर (-1.08 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (-0.91 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्टर (-0.86 प्रतिशत) में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,328 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,588 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए। वहीं 118 कंपनियों के शेयर भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications