गालेरास ज्वालामुखी में विस्फोट
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कोलंबिया के भूविज्ञान और खनन संस्थान के सहायक निदेशक मार्था काल्वाके के हवाले से खबर दी है कि विस्फोट से ठीक पहले ज्वालामुखी के करीब लगाए गए चेतावनी संबंधी यंत्र से निकलने वाली रोशनी 'नारंगी' से 'लाल' कर दी गई।
विस्फोट की चेतावनी जारी होते ही अधिकारियों ने आसपास के गांवों में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को हटाने के आदेश जारी कर दिए।
काल्वाके ने बताया,"फिलहाल ज्वालामुखी से निकलने वाले पदार्थ का अध्ययन नहीं किया जा सका है। ऐसी संभावना है कि बाहर निकल रहा पदार्थ लावा या राख हो सकती है।"
गालेरास ज्वालामुखी सैन जुआन दे पास्तो शहर से मात्र नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह ज्वालामुखी समुद्र तल से 4276 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पिछले कुछ सालों में इस ज्वालामुखी कई बार विस्फोट हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications