मदर टेरेसा की जन्मशती पर पोप का संदेश

गुरुवार से शुरू हुए मदर टेरेसा जन्मशती समारोहों के अवसर पर पोप ने वैटिकन से भेजे संदेश में कहा कि वह समारोहों की आध्यात्मिकता में शामिल हो रहे हैं।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की सुपीरियर जनरल सिस्टर प्रेमा को भेजे संदेश में पोप ने विश्वास जताया कि गिरजाघर और दुनियाभर के लिए शताब्दी वर्ष मदर टेरेसा को अपने जीवन में मिले अमूल्य उपहार के लिए भगवान के प्रति हर्षित आभार व्यक्त करने के एक अवसर के रूप में मनाया जाएगा।

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को अल्बानिया में हुआ था। उन्होंने भारतीय नागरिकता ग्रहण कर ली थी और अपना जीवन गरीबों, निराश्रितों और बीमारों की सेवा में समर्पित कर दिया था।

वह 1929 में भारत आई थीं। उन्होंने 21 साल पहले कोलकाता में 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' के मुख्यालय की स्थापना की थी, यहां पांच सितंबर, 1997 को उनका निधन हो गया।

उन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में उनके मानवीय कार्यो के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। अब 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' में 4,500 से ज्यादा सिस्टर्स हैं और यह संस्था 133 देशों में सक्रिय है।

यह संस्था एचआईवी/एड्स, कुष्ठ और तपेदिक पीड़ितों के लिए आश्रय स्थल चलाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+