परमाणु दायित्व विधेयक पर अमेरिका की नजर : रोमर
विज्ञान में महिलाएं विषय पर आयोजित एक कार्यशाला से इतर रोमर ने कहा, "हम इस पर निगाह रखे हुए हैं। उम्मीद है कि यह सफल होगा।"
उन्होंने कहा, "विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और अमेरिका का सहयोग दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों के लिए आवश्यक है। राष्ट्रपति बराक ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इस संबंध को महत्व देते हैं। शिक्षा इस संबंध का एक आधार स्तम्भ है।"
उन्होंने कहा, "विधेयक निचले सदन से पारित हो गया है। राज्यसभा में इसके पारित होने पर हमारी निगाह है।"
नागरिक परमाणु दायित्व विधेयक वर्ष 2008 में हुए भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications