हादसे के बाद चीनी हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं बहाल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हेलांगजियांग प्रांत के इचून शहर में दोपहर लगभग 12.45 बजे एयर बस 320 लिंडू हवाईअड्डे पर उतरी।
अधिकारियों ने इस विमान में सवार यात्रियों की संख्या बताने से इंकार कर दिया लेकिन उनका कहना है कि अनुमान के मुताबिक इस विमान में 60 से अधिक यात्री सवार थे जिसमें कुछ पीड़ितों के परिजन भी शामिल थे।
गौरतलब है कि हेनन एयरलाइंस का ईआरजे-190 विमान मंगलवार रात लिंडू हवाईअड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 42 यात्रियों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications