उप्र में सपा का प्रदेशव्यापी धरना जारी

लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किसानों पर गोलीबारी की घटना के खिलाफ गुरुवार को प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदशर्न जारी रहा।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि किसानों की खेती योग्य जमीन के जबरन अधिग्रहण और उनके खिलाफ हुई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पुलिस सपाईयों को आतंकित करने का प्रयास रही है, लेकिन सपाई निर्भय होकर प्रदशर्न कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदशर्न करके गुरुवार शाम को यमुना एक्सप्रेस-वे व गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी सभी किसान विरोधी परियोजनाओं को रद्द करने, किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण न करने और दोषी प्रशासिनक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह अलीगढ़ में किसानों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झ्झड़पों और गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी व एक किसान की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+