कश्मीर में बंद का 78 वां दिन, कर्फ्यू जारी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुराना शहर इलाके के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। अनंतनाग, बिज्बेहरा और बडगाम कस्बों में भी कर्फ्यू जारी है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के अन्य इलाकों से कड़े सुरक्षा प्रबंधों में ढील दी गई है।
एक स्थानीय अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र के संपादक बशीर मंजर ने कहा, "यह बंद और कर्फ्यू का 78 वां दिन है। गतिरोध का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। हिंसा का एक चक्र बन गया है। पहले पथराव होता है फिर लाठीचार्ज, आंसू गैस और फिर गोलीबारी। इसमें एक और युवक मारा जाता है और हिंसा का यही चक्र दोबारा शुरू होता है।"
उन्होंने कहा, "यदि सरकार कश्मीर के मामले में कोई राजनीतिक पहल नहीं करती है तो यह ऐसे रसातल में चला जाएगा जहां से इसे वापस नहीं लाया जा सकेगा।"
मंजर ने कहा जब तक शुरुआत के इस 'अदृश्य बिंदू'
तक नहीं पहुंचा जाएगा तब तक आम कश्मीरी की पीड़ा अपरिहार्य बनी रहेगी।
हुर्रियत के अलगावादी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने गुरुवार को घाटी में बंद की घोषणा की। इसके चलते पुराने शहर इलाके में शिक्षण संस्थान, बैंक, दुकानें, डाक घर और व्यावसायिक संस्थान बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications