भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी मनोनीत
पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
सांसद डा.संजय अग्रवाल को चिकित्सा प्रकोष्ठ का, पूर्व सांसद डा.महेशचंद्र शर्मा को दीनदयाल उपाध्याय समग्र का और राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर राव को मछुआरा, बुनकर एवं कारीगर तथा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications