पाकिस्तान बाढ़ : राहत कार्यो में गोवा समुदाय की मदद

पणजी, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यो में मदद पहुंचा रहे लोगों में गोवा मूल के पाकिस्तानी लोगों का एक छोटा समूह भी शामिल हो गया है। आपदा में दो करोड़ लोग प्रभावित हुए थे।

देबोराह सांटामारिया की कराची में कार्यरत संस्था 'गोइंकार्स ऑन एकेडमी' (जीओए) दुनियाभर में रहने वाले गोवा मूल के लोगों से आपदा प्रभावित लोगों की मदद की अपील कर रही है। पाकिस्तान में बाढ़ में करीब 1,600 लोग मारे गए थे।

जीओए ने पाकिस्तान के कराची में सेंट एंथोनी गिरजाघर में राहत कार्य के लिए एक राहत शिविर स्थापित किया है।

गोवा मूल की देबोराह ने ई-मेल के जरिए आईएएनएस को बताया, "हमारे समूह ने कराची में सेंट एंथोनी गिरजाघर में एक राहत शिविर स्थापित किया है और इस समय हम प्रभावितों तक 'फेमिली पैक्स' (जिनमें जरूरत का सभी सामान हो) पहुंचाने का काम कर रहे हैं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यह सामान पहुंचाया जा रहा है।"

देबोराह विभाजन के पहले पाकिस्तान के कराची के नजदीक आकर बस गए 25,000 गोवा मूल के लोगों के समुदाय का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान में प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के संपर्क में हैं और हमने उनसे राहत कार्य के लिए आवश्यक सामान के संबंध में बताने के लिए कहा है ताकि हम उन्हें वह सामान भेज सकें।" जीओए ने सबसे पहले पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत कार्य शुरू किया था।

देबोराह ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गोवा मूल के लोगों का समुदाय मदद के लिए आगे आया हो। इससे पहले 2005 में पाकिस्तान में आए भूकंप के दौरान भी इस समुदाय ने प्रभावित लोगों की मदद की थी।

जुलाई में आई बाढ़ में पाकिस्तान बुरी तरह प्रभावित हुआ था। प्रभावितों की मदद के लिए वैश्विक समुदाय लाखों डॉलर की मदद के साथ आगे आया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+