नक्सलियों का झारखण्ड में थाने पर हमला, इमारतें उड़ाईं (लीड-1)
गिरिडीह जिले के पीरटांड पुलिस थाने पर बुधवार देर रात करीब एक बजे 200 के करीब नक्सलियों ने हमला किया।
जिले के पुलिस अधीक्षक ए.वी.ओंकार ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी करीब चार घंटे तक चली। मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ।
नक्सली थाने के पास स्थित प्रखंड कार्यालय और झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक पार्टी के कार्यालय में विस्फोट करने के बाद भाग गए।
एक अन्य घटना में नक्सलियों ने धनबाद जिले में ग्रैंड ट्रक रोड पर छह ट्रकों को जला दिया।
नक्सली नेता मुख्तार अंसारी और दशरथ मांझी को बुधवार को गिरिडीह में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में नक्सलियों ने दक्षिणी छोटा नागपुर इलाके में बुधवार मध्य रात्रि से 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications