कैमरन ने गांव पर रखा बेटी का नाम
कैमरन दंपति सेंट एंडिलियोन गांव में छुट्टियां बिता रहे थे उसी दौरान सामंथा को अस्पताल ले जाया गया।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक बुधवार दोपहर कैमरन दंपति ने उसका नाम तय किया।
महारानी, प्रिंस ऑफ वेल्स, गॉर्डन ब्राउन, साराह ब्राउन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कैमरन दंपति को बधाई संदेश भेजे हैं।
रॉयल कोर्नवाल अस्पताल में कैमरन की दूसरी बेटी ने मंगलवार को जन्म लिया था।
कैमरन दंपति की छह वर्षीय बेटी नैंसी और चार वर्षीय बेटा आर्थर है। उनके पहले बेटे इवान का पिछले साल फरवरी में छह वर्ष की आयु में एक बीमारी के बाद निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications