नशीले पदार्थो के उद्योग में काम कर हैं ढाई लाख बच्चे
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को कहा कि देश में बाल श्रम जारी है और पान, बीड़ी तथा सिगरेट उद्योग में 2,52,574 बच्चे कार्य कर रहे हैं।
बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में रावत ने बताया कि भारत के महापंजीयक द्वारा कराई गई वर्ष 2001 की पिछली जनगणना में आए आंकड़ों के अनुसार पुरुष-महिला बीड़ी कामगारों का आनुपातिक अनुमान 1: 2.5 है। सरकार को हालांकि समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 के उल्लंघन संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications