मदर टेरेसा की जन्म शताब्दी पर रेलवे चलाएगा 'मदर एक्सप्रेस'
मदर टेरेसा एक कैथोलिक नन थी जिन्होंने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरीटी की स्थापना की और 47 वर्षो से भी अधिक समय तक गरीबों, बीमारों, अनाथों और वंचितों की निरंतर सेवा की।
भारतीय रेल की ओर से मदर एक्सप्रेस उनके प्रति एक श्रद्धांजलि होगी, जिसके माध्यम से इस महान आत्मा के जीवन और महान कार्यो को दर्शाया जाएगा। उन्हें वर्ष 1979 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और उनके मानवतावादी कार्यो के लिए वर्ष 1980 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications