राष्ट्रमंडल खेल : अय्यर ने कहा, दिल्ली को बहुत नुकसान हुआ
एक सम्मेलन के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह एवं मीडिया से अय्यर ने कहा कि शहर में 2019 में एशियाई खेल और ओलंपिक का आयोजन होने में 'खतरा' है।
उन्होंने सवाल किया, "ऐसे बड़े आयोजन सिर्फ दिल्ली में ही क्यों होने चाहिए, मणिपुर जैसे छोटे राज्यों को एक मौका क्यों नहीं दिया जा सकता?"
उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसे छोटे राज्यों के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बहुत-से पदक हासिल किए हैं। इसलिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
अय्यर ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों की अनुमानित लागत 35,000 करोड़ रुपये है। इतनी बड़ी राशि यदि मणिपुर में खर्च की जाती और राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन वहां होता तो विद्रोहियों को इससे करारा जवाब मिलता।"
राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "आयोजन में मात्र 37 दिन बाकी रह गए हैं और सरकार ने भव्य आयोजन सुनिश्चत किया है। हमें देखना है सरकार किस तरह कमियों को पूरा करती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications