नवी मुंबई हवाई अड्डे के मुद्दे पर रमेश को मना रहे पटेल
नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने प्रस्तावित नवी मुंबई हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश को मनाने का प्रयास किया।
पटेल ने गुरुवार को कहा कि वह इस परियोजना पर 'अपने दोस्त' के साथ 'मिलकर' काम करेंगे।
उन्होंने लोकसभा में कहा, "विमानों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए हम मुंबई में दूसरा हवाई अड्डा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मेरे मंत्रिमंडलीय सहयोगी (रमेश) यहां बैठे हैं, हम एक-दूसरे के साथ मिलकर इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications