चीनी प्रतिनिधिमंडल ने जोशी से की मुलाकात
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि भारत और चीन गरीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। दुनिया के दूसरे देशों के सामने यह एक अच्छी पहल है ताकि गरीबी को समाप्त किया जा सके।
चीनी प्रतिनिधिमण्डल के नेता फेन जीओझीन ने भारत के साथ अच्छे संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देश आर्थिक विकास की दिशा में मिलजुलकर काम कर रहे हैं और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। चीनी नेता ने कहा कि भारत ने गरीबी दूर करने की दिशा में जो पहल की है उससे सभी को एक सबक लेना चाहिए।
फेन ने डा. जोशी को बताया कि चीन अनेक नई चुनौतियों का सामना कर रहा है और हम ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन की दिशा में भारत के अनुभवों का लाभ उठाना चाहते हैं।
डा. जोशी ने कहा "वस्तुत: हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं, जहां गरीबों को यह अधिकार दिया गया है कि वे विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications