झारखण्ड में नक्सलियों का थाने पर हमला
गिरिडीह जिले के पीरटांड पुलिस थाने पर बुधवार देर रात करीब एक बजे 200 के करीब नक्सलियों ने हमला किया। पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी करीब चार घंटे तक चली।
नक्सली थाने के पास स्थित झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक पार्टी के कार्यालय में विस्फोट करने के बाद भाग गए।
एक अन्य घटना में नक्सलियों ने धनबाद जिले में छह ट्रकों को जला दिया।
नक्सली नेता मुख्तार अंसारी के एक अन्य नक्सली के साथ बुधवार को गिरिडीह में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में नक्सलियों ने दक्षिणी छोटा नागपुर इलाके में बुधवार मध्य रात्रि से 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications