प्रेमी के दूसरे से विवाह करने पर ब्रिटिश चिकित्सक ने की आत्महत्या
जेनिफर सूरावीरा (26 वर्ष) के पाकिस्तानी प्रेमी और सहकर्मी जावेद उस्मान ने अपने देश में ही शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के तीन सप्ताह बाद जेनिफर ने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत अत्यधिक नशीले पदार्थों का सेवन करने से हुई।
शेफर्ड कार्नर्स की एक अदालत में इस घटना के बारे में बताया गया कि जेनिफर का शव उसके घर से बरामद किया गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' में छपी खबर के मुताबिक जेनिफर के शव के पोस्टमार्टम के बाद यह खुलासा हुआ कि उसने अधिक मात्रा में नशीले पदार्थो का सेवन किया था।
जेनिफर के भाई राज सूरवीरा भी एक चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि जेनिफर नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications