विकिलीक्स ने सीआईए का गोपनीय दस्तावेज जारी किया
तीन पन्नों की इस रिपोर्ट में दो फरवरी 2010 की तिथि दर्ज है। समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार रिपोर्ट का शीर्षक है, "क्या विदेशी अमेरिका को आतंकवाद के एक निर्यातक के रूप में देखते हैं?"
विकिलीक्स ने अभी हाल ही में अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े 90,000 दस्तावेज प्रकाशित कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उसने यह भी कहा कि उसके पास 15,000 और दस्तावेज हैं जिनको वह शीघ्र ही प्रकाशित करेगा। अमेरिकी रक्षा विभाग ने विकिलीक्स को सभी गोपनीय दस्तावेज तत्काल वापस करने को कहा था।
नए खुलासे पर सीआईए के प्रवक्ता जार्ज लिटल ने कहा कि यह एक बहुत छोटा विश्लेषण है। इसमें सामान्य विचारों और विभिन्न रुखों पर चर्चा की गई है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गोपनीय दस्तावेजों के सार्वजनिक होने से हमेशा परेशानी होती है लेकिन यह कोई बहुत बड़ा खुलासा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications