मेक्सिको में 72 शव बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक मेक्सिको के नौसेना सचिवालय ने बुधवार को बताया कि सन फर्नाडो कस्बे में नौसैनिकों और हथियारबंद अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद ये शव बरामद किए गए। मुठभेड़ में एक नौसैनिक के अलावा तीन उग्रवादी भी मारे गए।
प्रवक्ता ने बताया कि जांचकर्ताओं को आशंका है कि जो हथियारबंद लोग इस मुठभेड़ में शामिल थे, उन्होंने ही ये हत्याएं की हैं।
नौसैनिकों ने घटनास्थल से 21 राइफलें, 101 गोलियां, चार बुलेट प्रूफ जैकेटें और चार वाहन बरामद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications