चीन में दूरसंचार घोटाले में 450 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बुधवार को पकड़े गए लोगों में 186 ताइवान के नागरिक, एक हांगकांग का और बाकी चीन के नागरिक हैं।
पुलिस ने कहा कि मई में ताइवान के एक नागरिक जियांग ने विदेश में एक सर्वर किराए पर लेकर चीन के फूजान प्रांत में एक फर्जी दूरसंचार नेटवर्क स्थापित किया।
इन लोगों ने तकनीकी और वित्तीय धोखाधड़ी के लिए पूरी टीम तैयार कर रखी थी। जियांग सहित गिरोह के सरगना ताइवान में रहते थे।
चीन की पुलिस इस वर्ष जून से विशेष अभियान शुरू कर अब तक टेलीफोन धोखाधड़ी करने वाले 150 गिरोहों का पर्दाफाश कर 1,282 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications