यूपी में लैब में रिसी गैस, 10 छात्राएं बेहोश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक निजी स्कूल की रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में बुधवार को गैस का रिसाव होने के बाद 10 छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोफिया गर्ल्स कॉलेज की 10वीं और 12वीं की छात्राएं संयुक्त रूप से प्रायोगिक कक्षा में हिस्सा ले रही थीं।
जब वह रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोग कर रही थीं, उसी दौरान उपकरण से हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के लीक होने के कारण वे बेहोश हो गईं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार मेरठ के सुशीला जसवंत राय अस्पताल में छात्राओं का इलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध तिवारी ने मेरठ में बताया, "छात्राएं अब खतरे से बाहर हैं।"
अधिकारियों ने कहा कि प्रयोगशाला में प्रयोग के समय जिन शिक्षकों को मौजूद रहना चाहिए था, वे दुर्घटना के समय वहां उपस्थित नहीं थे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), कमलेश कुमार ने मेरठ में बताया, "इस मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications