नेताओं के बच्चों की जगह बैठे फर्जी परीक्षार्थी, सीबीआई जांच
जम्मू/नई दिल्ली। जम्मू-विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बड़ा खेल होता नज़र आ रहा है। इस बार छोटी मछलियां नहीं बल्कि बड़ मछलियां हाथ मारने चली थीं, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। हम बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के मंत्री गुलाम मोहम्मद सरूरी की बेटी तबस्सुम की जो अपनी जगह किसी और को बिठा कर इम्तेहान दे रही थीं।
बड़े पैमाने पर हुए इस फर्जीवाड़ को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए इसकी सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
मेडिकल प्रवेश परिक्षा में इस बार सात फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया, जिनमें इनमें से एक तबस्सुम के लिए और दूसरा नेशनल कांफ्रेंस के नेता रामपाल के बेटे लवीश भारती की जगह पीरक्षा दे रहा था।
इस मामले के उजागर होते ही दिल्ली तक राजनीतिक गलियारे में शोर मच गया। राज्य में कांग्रेस का समर्थन होने के बावजूद कांग्रेस इस मामले में अपने अपको अलग रखना चाहती है। लिहाजा कांग्रेस ने मंत्री सरूरी से इस्तीफे की मांग कर डाली है। उधर सरकारी सूत्रों का कहना है कि मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। लेकिन पुलिस ने फिलहाल सीबीआई जांच की बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस तबस्सुम और लवीश भारती के डॉक्यूमेंट्स जुटाने में लगी है। ताकि छानबीन आगे बढ़ सके।












Click it and Unblock the Notifications