किसानों का बंद का आह्वान, उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

किसानों ने सड़क और रेल यातायात जाम करने की चेतावनी देने के साथ ही दुकानदारों से दुकानें बंद रखने को कहा है।

किसानों के रेल और सड़क यातायात जाम रखने के प्रयास के कारण सुरक्षा बल बेहद सतर्कता बरत रहे हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किसानों को पटरियों को क्षति पहुंचाने से रोकने के लिए स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर भी नजर रखी जा रही है क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक इस मार्ग का उपयोग करते हैं।"

इलाके की व्यापारिक संस्थाओं ने भी बंद का समर्थन किया है।

कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने गुरुवार को संसद के समीप एक रैली करने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश के किसान यमुना एक्सप्रेस वे के लिए अधिक मुआवजे की मांग को लेकर उत्तेजित हैं। इस मार्ग के बनने के बाद दिल्ली और आगरा के बीच के सफर का समय करीब 90 मिनट कम होने का अनुमान है। एक्सप्रेस वे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), अलीगढ़, महामाया नगर (हाथरस) और मथुरा जिलों से होकर गुजरेगा और इसके लिए 115 गांवों की कुल 2,500 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत हुई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवजे की दर 449 रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 570 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी है। परंतु किसानों से इस प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए ग्रेटर नोएडा में दिए गए 880 रुपये प्रति वर्गमीटर के बराबर मुआवजा देने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+