राहुल गांधी और प्रधानमंत्री की फोटो पर दाल-सब्जी की राखी
सीतामढ़ी (उत्तर प्रदेश)। महंगाई की मार से बेहाल गृहणियों ने इस दीवाली पर एक अनूठी पहल की। उत्तर प्रदेश के सीतामढ़ी शहर की महिलाओं ने मंगलवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राष्ट्रव्यापी महंगाई का मामला उठाते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की तस्वीरों पर सब्जियों और दालों से बनी राखियां बांधीं।
महिलाओं ने अपनी इस अनूठी पहल के बाद मनमोहन सिंह और राहुल गांधी से महंगाई कम करने की अपील की। महिलाओं की राखियां सब्जियों, फलों, मसालों और दूसरे अनाजों से बनी हुई थीं। सीतामढ़ी शहर के जांगीगंज इलाके की विनीता सिंह ने कहा, "हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री और राहुल गांधी को इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि हमने उन्हें खास तरह की राखियां बांधीं हैं और इसी को ध्यान में रखकर वे महंगाई कम करने के लिए कदम उठाएंगे।"
कई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने खानपान की वस्तुओं से बनी राखियां प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के नाम भेजा है। महिलाओं को भरोसा है कि प्रधानमंत्री और राहुल देश में महंगाई कम करने के लिए जरूर आवश्यक कदम उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications