पानी पीजिए वज़न घटाइए

पानी पीजिए वज़न घटाइए

अमरीकी वैज्ञानिकों का कहना है कि खाने से पहले पानी पीने से वज़न कम करने में मदद मिल सकती है.

वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि हर बार भोजन से पहले दो गिलास पानी पीने से ढाई किलो तक वज़न कम हो सकता है.

वैज्ञानिकों ने 55 से 75 वर्ष उम्र वाले लोगों के दो समूहों पर चार महीने तक यह अध्ययन किया, वैज्ञानिकों का कहना है कि पानी से पेट भर लेने के बाद भूख कम लगती है और इस तरह खुराक कम होने से वज़न घटाने में मदद मिलती है.

इन वैज्ञानिकों ने ये भी कहा है कि दो गिलास पानी तक तो ठीक है लेकिन खाने से पहले इससे अधिक पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी दूसरी समस्याएँ हो सकती हैं.

पहले समूह के लोगों को कम कैलरी वाला भोजन दिया गया लेकिन उन्होंने खाने से पहले पानी नहीं पिया, दूसरे समूह के लोगों को कम कैलरी वाला खाना और खाने से पहले पानी दिया गया.

दोनों समूह के लोगों का वज़न कम हुआ क्योंकि वे कम कैलरी वाला भोजन कर रहे थे लेकिन जो लोग खाने से पहले पानी पी रहे थे उनका वज़न अपेक्षाकृत तेज़ी से घटा.

वैज्ञानिकों ने पाया कि खाने से पहले पानी पीने वाले लोगों ने 90 कैलरी तक कम खाई.

अध्ययन दल की प्रमुख प्रोफ़ेसर ब्रेंडा डेवी का कहना है कि यह सारा कमाल पानी का है जो पेट तो भर देता है लेकिन उसमें एक भी कैलरी नहीं होती.

प्रोफ़ेसर डेवी कहती हैं, "लोगों को कम कैलरी वाली और कम चीनी वाले पेय पदार्थ पीने चाहिए, अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए यही वज़न कम रखने का पक्का तरीक़ा है."

उनका कहना है कि कम कैलरी वाले पेय पदार्थों या ऐसे पेय पदार्थ जिनमें चीनी नहीं है वे लोगों को वज़न कम रखने में मदद कर सकते हैं.

प्रोफ़ेसर ब्रेंडा का कहना है कि जिन लोगों को अपना वज़न कम रखना है उन्हें बोतलबंद पेय पदार्थों से बचना चाहिए जिनमें बहुत अधिक चीनी होती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+