सरकार ने अपनाया कड़ा रवैया, और नहीं बढ़ेगा सांसदों का वेतन
नई दिल्ली। वेतन बढ़ाने को लेकर बच्चों की तरह जिद कर रहे सांसदों को अंतत: कैबिनेट ने फटकार लगायी है और अपना स्पष्ट रुख जाहिर कर दिया है कि भत्ते में हुई 10000 रुपये की बढ़ोतरी के अतिरिक्त और कोई वृद्धि नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि सांसद वेतन में हुई तीन गुना वृद्धि के बावजूद पांच गुना बड़ाये जाने पर अड़े हुए हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को सांसदों के भत्तों में तीन गुना वृद्धि के अलावा 10,000 रुपये की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी भी दे दी। इसमें निर्वाचन क्षेत्र एवं कार्यालय भत्तों में पांच-पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी शामिल है। लेकिन इसके बावजूद सांसद अपना मुंह बंद नहीं कर रहे हैं।
अब नहीं बढ़ेगा वेतन
सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वेतन वृद्धि संबंधी विधेयक पर पुनर्विचार हुआ। इस विधेयक के प्रारूप को पिछले सप्ताह मंजूरी दी गई थी। इस प्रस्ताव का उन सदस्यों ने जमकर विरोध किया जो वेतन में पांच गुना वृद्धि की मांग कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट ने बड़ी चतुराई से कर के दायरे में न आने वाले भत्तों, मसलन निर्वाचन क्षेत्र एवं कार्यालय भत्तों में वृद्धि की है। सांसदों को प्रतिमाह 20,000 रुपये संसदीय क्षेत्र भत्ता और 20,000 रुपये कार्यालय भत्ता मिलता है। इन भत्तों को पहले दोगुना किया गया था इसके बाद भी सांसदों के विरोध किये जाने पर कैबिनेट ने इनमें पांच-पांच हजार रुपये की अतिरिक्त वृद्धि करने का फैसला किया है।
क्या सोचती हैं संसद
इस फैसले पर संसद की सहमति अभी ली जानी बाकी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मुखर्जी पहले ही सभी को भरोसे में ले चुके हैं। राजनीतिक पार्टियों ने सरकार के इस कदम पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। भाजपा ने कहा कि यह बढ़ोतरी आवश्यक थी, लेकिन सरकार को इसके लिए कोई सूचकांक आधारित या अन्य प्रक्रिया तलाशनी चाहिए थी। सांसदों को अपना वेतन बढ़ाने के लिए खुद से सिफारिश नहीं करनी चाहिए थी। जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। माकपा नेता बासुदेब आचार्य ने कहा कि पार्टी इस बढ़ोतरी के खिलाफ है। उन्होंने कहा, "यह ठीक नहीं है कि सांसद अपना वेतन बढ़ाने के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करा दें।" आचार्य ने कहा कि जनता वैसे ही महंगाई से परेशान है।
बहरहाल, बुधवार को इस मामले को संसद में पेश किए जाने की संभावना है। सांसदों की वेतन वृद्धि को वर्तमान लोकसभा की शुरुआत से लागू किया जाएगा। इस तरह सांसदों की वेतन वृद्धि मई 2009 से लागू होगी।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications