ग्रेजुएट होते ही करनी है शादी
बीजिंग। चीन में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक 76 फीसदी छात्र ऐसे हैं जो स्नातक की डिग्री हासिल करने के तुरंत बाद शादी करना पसंद करते हैं जबकि 46 प्रतिशत चीनी अमीर जीवनसाथी चाहते हैं। विवाह सलाहकार यान शान ने कहा कि अमीर व्यक्ति से शादी करना सभी की पसंद है क्योंकि वर्तमान में युवाओं के बीच समाजिक प्रतिस्पर्धा और नौकरी को लेकर काफी दबाव रहता है।
वेबसाइट 'होंगनियांग डॉट काम' के तरफ से कराए गए अध्ययन में शामिल एक प्रतिभागी ने कहा, "मोटरसाइकल पर बैठकर हंसने के बजाए मैं बीएमडब्ल्यू में सवार होकर पसंद करूंगी।" वेबसाइट द्वारा जारी की गई यह रिपोर्ट के हवाले से पीपुल्स डेली में कहा गया कि ज्यादातर युवा अमीरों से शादी करना पसंद करते हैं। यह विवाह और प्रेम के एक दूसरे पक्ष को पेश करता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ महिलाएं अपनी शादी को लेकर काफी महत्वकांक्षी होती हैं। वह चाहती हैं कि उनका जीवनसाथी शिक्षित हो और उसका सामाजिक स्तर काफी ऊंचा हो।












Click it and Unblock the Notifications